रांची : 23 को आयुष्मान व वेलनेस सेंटर का ही उद्घाटन होगा

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को आयुष्मान भारत की लांचिंग तथा राज्य के 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ही उद्घाटन करेंगे. उन्हें टाटा ट्रस्ट के सहयोग से रिनपास परिसर में बनने वाले कैंसर अस्पताल तथा पुराने बिरसा मुंडा कारागार में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रस्तावित संग्रहालय का भी शिलान्यास करना था. पर […]

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को आयुष्मान भारत की लांचिंग तथा राज्य के 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ही उद्घाटन करेंगे. उन्हें टाटा ट्रस्ट के सहयोग से रिनपास परिसर में बनने वाले कैंसर अस्पताल तथा पुराने बिरसा मुंडा कारागार में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रस्तावित संग्रहालय का भी शिलान्यास करना था.
पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमअो) ने राज्य सरकार से कहा है कि आयुष्मान भारत एक बड़ा कार्यक्रम है, इसलिए पीएम के पहले दो ही कार्यक्रमों के लिए सहमति दी गयी है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होना है.
वह वहीं से अायुष्मान भारत तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री जिन 10 हेल्थ व वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी), जिन्हें उत्क्रमित व बेहतर किया गया है) का उद्घाटन करेंगे, उनमें रांची जिले के कांके प्रखंड का हुसीर, कोकोदरो, इचापिड़ी, सुकुरहुटू व नवाटोली एचएससी तथा पिठोरिया पीएचसी, बोकारो जिले के चास प्रखंड का राजधनवार एचएससी व चंदनकियारी प्रखंड स्थित बरमसिया पीएचसी तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई प्रखंड का हरलंग व घाटशिला प्रखंड का केसरपुर एचएससी शामिल हैं.
इधर राज्य के 57 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत बीमा योजना का लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुल 412 आवेदन में से 154 सरकारी व निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >