रांची : समाहरणालय में विशाल पेड़ गिरा, महिला चोटिल

रांची : समाहरणालय परिसर में शुक्रवार दोपहर एक बजे एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया. इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. इस हादसे में एक महिला को मामूली चोट आयी है, जिसे समाहरणालय के सुरक्षा गार्डों ने तत्काल अस्पताल भेज दिया. महिला मांडर की रहने वाली है. पेड़ गिरने से समाहरणालय की चहारदीवारी भी […]

रांची : समाहरणालय परिसर में शुक्रवार दोपहर एक बजे एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया. इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. इस हादसे में एक महिला को मामूली चोट आयी है, जिसे समाहरणालय के सुरक्षा गार्डों ने तत्काल अस्पताल भेज दिया. महिला मांडर की रहने वाली है. पेड़ गिरने से समाहरणालय की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इस बारे में कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >