रांची : सुरेंद्रनाथ स्कूल के बाहर विद्यार्थियों के बीच मारपीट

रांची : सुरेंद्रनाथ स्कूल के बाहर गुरुवार को विद्यार्थियों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. अभिभावक जो अपने बच्चे को लेने स्कूल आये थे, वे घटना के बाद इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलने पर पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब मामला शांत हुआ. वहीं पुलिस के […]

रांची : सुरेंद्रनाथ स्कूल के बाहर गुरुवार को विद्यार्थियों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. अभिभावक जो अपने बच्चे को लेने स्कूल आये थे, वे घटना के बाद इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलने पर पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब मामला शांत हुआ.
वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले भाग निकले. अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के बाहर रोजाना असामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे हमलोगों को परेशानी होती है. घटना को लेकर किसी ने भी थाना में शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >