साइबर अपराधी ने ठगी के पैसे से बुआ के नाम खरीदा मकान

रांची : साइबर अपराधी संतोष यादव ने ठगी के पैसों से अपनी बुआ के नाम मकान खरीदा है. मकान की कीमत 25-30 लाख रुपये के करीब आंकी गयी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) रांची को जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली. मधुपुर थाने में दर्ज मामले में न्यायालय ने संतोष यादव को स्थायी रूप […]

रांची : साइबर अपराधी संतोष यादव ने ठगी के पैसों से अपनी बुआ के नाम मकान खरीदा है. मकान की कीमत 25-30 लाख रुपये के करीब आंकी गयी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) रांची को जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली. मधुपुर थाने में दर्ज मामले में न्यायालय ने संतोष यादव को स्थायी रूप से फरार घोषित कर रखा था.

अगस्त में इडी ने साइबर अपराध के सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें एक मामले में संतोष यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया. इडी अधिकारियों का दल इसके बाद से ही उसे पकड़ने की कोशिश में लगा था. मंगलवार को संतोष के मुंबई से लौटते ही इडी के अधिकारियों ने उसे उसके बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया. भोक्ता छोराठ गांव स्थित इस साइबर अपराधी के बुआ के घर की तलाशी के दौरान अचल संपत्ति अर्जित करने से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. साथ ही चार मोबाइल फोन व 17 सिम जब्त किये गये.
गिरफ्तारी के बाद इडी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया, ताकि उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जा सके. इडी ने साइबर अपराधी युगल किशोर, प्रदीप मंडल, पिंटू यादव सहित इनसे जुड़े आठ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >