रात भर फोटो लेकर भटकते रहे परिजन पर बैंक मैनेजर को खोजने में रहे नाकामयाब

रांची : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर 44 वर्षीय मंजीत कुमार सिन्हा की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है. बुधवार की रात जब परिजन रिम्स पहुंचे, तब उनका बुरा हाल था. उनकी पत्नी कह रही थी कि आखिर […]

रांची : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर 44 वर्षीय मंजीत कुमार सिन्हा की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है. बुधवार की रात जब परिजन रिम्स पहुंचे, तब उनका बुरा हाल था. उनकी पत्नी कह रही थी कि आखिर मेरे पति कैसे मर सकते हैं. मंजीत सिन्हा के साला अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूनम सिन्हा ऑक्सफोर्ड स्कूल की शिक्षिका है. उनकी दोनों बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती हैं.

अमरेंद्र ने बताया कि जब मंगलवार को दिन में परिवार के सदस्यों को उनके लापता होने की सूचना मिली, तब उन्होंने काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले. परिचितों से संपर्क करने के बाद जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली, तब एक पंडित को उनके लापता होने के संबंध में जानकारी दी गयी. पंडित ने बताया कि वे सिल्ली-मुरी की दिशा में निकले हैं.

इसके बाद अमरेंद्र कुमार अपनी बहन और अन्य लोगों के साथ मंगलवार की रात करीब 3 बजे तक मंजीत कुमार सिन्हा को तलाशते रहे. उनकी फोटो दिखा कर उनके बारे में जानकारी लेते रहे. अंत में उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाने के कारण परिजन लौट आये.

अमरेंद्र ने बताया कि डीआइजी साकेत सिंह उनके मित्र हैं. जब इसकी जानकारी उन्हें दी, तब उन्होंने भी अपने स्तर से पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया. बुधवार को जब लोग बैंक पहुंचे और सीसीटीवी चेक किया, तब कुछ देर काम करने के बाद वे मंगलवार को बैंक से निकलते नजर आये. इसी बीच बुधवार की शाम पुलिस को अनगड़ा से एक शव बरामद होने की जानकारी मिली. इसके बाद शव की पहचान मंजीत कुमार सिन्हा के रूप में हुई. अमरेंद्र ने बताया कि मंजीत कुमार सिन्हा की किसी से दुश्मनी नहीं थी. उन्हें आशंका है कि उनकी मौत एक दुर्घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >