15 को राजधानी में भाजपा कार्यसमिति की होगी बैठक

लोकसभा-विधानसभा में विपक्ष को भेदने की रणनीति रांची : भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में कूदने की तैयारी कर रही है़ अजेय भारत, अटल भाजपा के नारे के साथ पार्टी चुनावी जंग में उतरेगी़ इसी कड़ी में 15 सितंबर को राजधानी के कार्निवल हॉल में कार्यसमिति की बैठक बुलायी गयी है़ कार्यसमिति में चुनावी […]

लोकसभा-विधानसभा में विपक्ष को भेदने की रणनीति

रांची : भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में कूदने की तैयारी कर रही है़ अजेय भारत, अटल भाजपा के नारे के साथ पार्टी चुनावी जंग में उतरेगी़ इसी कड़ी में 15 सितंबर को राजधानी के कार्निवल हॉल में कार्यसमिति की बैठक बुलायी गयी है़ कार्यसमिति में चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं को टास्क मिलेगा़ केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णय और भावी कार्यक्रम की जानकारी दी जायेगी़ साथ ही केंद्रीय कार्यसमिति में तय किये गये एजेंडे पर प्रदेश में राजनीति को आगे बढ़ायेंगे़ अजेय भारत को जमीन पर उतारने के लिए जुटने का आह्वान किया जायेगा.
बूथ स्तर पर पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा होगी़ बूथ स्तर पर कमेटी से लेकर विधानसभा स्तर पर बनी कोर कमेटी के कार्यों की जानकारी ली जायेगी़ इसके साथ लोकसभा प्रभारी भी अपने कामकाज को लेकर जानकारी देंगे़ केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और लाभुकों को गोलबंद करने की रणनीति बनेगी़ उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही केंद्रीय नेतृत्व ने बूथ स्तर पर मजबूत घेराबंदी की योजना बनायी थी़
इसके तहत बूथ कमेटी से लेकर कई बिंदुओं पर वोटरों की जानकारियां जुटाने का निर्देश दिया गया था़ राज्य के 29 हजार बूथों पर पार्टी मजबूत संगठन खड़ा करने में जुटी है़ इन सारी पहलुओं पर कार्यसमिति में चर्चा होगी़ इधर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कार्यसमिति ने बताया कि कार्यसमिति से एक दिन पूर्व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी़ इसमें कार्यसमिति के एजेंडे तय किये जायेंगे़ भावी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >