रांची : बच्चों को न दें बायोम कंपनी का ओरल पोलियो वैक्सीन

राजीव पांडेय रांची : भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अादेश मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी सदर अस्पतालों के सिविल सर्जनों व कोल्ड चैन सेंटरों को इस आदेश का पालन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये […]

राजीव पांडेय
रांची : भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अादेश मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी सदर अस्पतालों के सिविल सर्जनों व कोल्ड चैन सेंटरों को इस आदेश का पालन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है.
राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देश में केंद्र सरकार के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि जब तक अगला आदेश जारी नहीं किया जाता है तब तक बॉयोम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा तैयार की गयी ओरल पोलियाे वैक्सीन (ओपीवी) का प्रयोग रूटीन टीकाकरण में नहीं किया जाये.
इधर, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर क्यों इस टीका को अचानक बंद कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि हमारे पास अन्य कंपनी की अोपीवी मौजूद है, इसलिए रूटीन टीकाकरण में कोई व्यवधान नहीं होगा. कंपनी के टीका का प्रयोग अभी बंद करने को कहा गया है, स्टॉक को मंगाने का आदेश नहीं मिला है.
इसलिए बंद किया गया होगा ओपीवी
जानकार बताते हैं कि कंपनी द्वारा तैयार किये गये वैक्सीन के किसी लॉट को लेकर कोई संदेह हुआ होगा, इस कारण इसका उपयोग तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया होगा. यह भी हो सकता है कि दवाओं की जांच समय-समय पर होती है, जिसकी रिपोर्ट अभी सरकार को नहीं मिली होगी.
इसलिए दिया जाता है ओपीवी
पोलिया वायरस के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए पोलिया वैक्सीन दिया जाता है. टीका देने से एंटीबॉडी पैदा होता है, जो बच्चे को संक्रमण से बचाता है. देश से पोलियाे समाप्त हो गया है, लेकिन सुरक्षा का ख्याल रखते हुए इसे रूटीन टीकाकरण में शामिल रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >