रांची : कांग्रेस देश को बरगला रही है : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस देश की जनता को बरगला कर राजनीति करना चाहती है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि इटली में भारत से महंगा पेट्रोल मिल रहा है. भाजपा के शासन में पेट्रोल के […]

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस देश की जनता को बरगला कर राजनीति करना चाहती है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि इटली में भारत से महंगा पेट्रोल मिल रहा है.

भाजपा के शासन में पेट्रोल के दाम कम हुए थे. लेकिन अंतरराष्ट्रीय कारणों से विश्व में तेल का उत्पादन घटा है. कच्चे तेल की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है. कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है. सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, रूस, वेनेजुएला जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन घटा दिया है. प्रवक्ता श्री प्रभाकर ने कहा कि हांगकांग में पेट्रोल की कीमत 157 रुपये प्रति लीटर और इटली में137.38 रुपये लीटर है. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पेट्रोल की कीमत आज से ज्यादा थी. कांग्रेस कुंठित और हताश हो चुकी है. पेट्रोल के मुद्दे पर झूठ की राजनीति कर रही है. केंद्र सरकार चाहती है कि तेल की कीमतों में नियंत्रण रखा जाये, लेकिन गैर भाजपा शासित राज्य भी पेट्रोल पर जीएसटी लागू करने के लिए तैयार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >