सफाई व्यवस्था का मैनुअल तैयार करें और सफाईकर्मियों के प्रमोशन की नीति बनायें
सफाईकर्मियों के लिए वेंडर मार्केट में कैंटीन बनाएं, उन्हें हाइजेनिक भोजन उपलब्ध करायें
एस्सेल इंफ्रा एक हफ्ते में नगर आयुक्त को रिपोर्ट दे कि वह प्लांट बना रही है या नहीं
सफाईकर्मियों को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देकर सर्टिफिकेट दिया जाये
अच्छा काम करने वाले कर्मियों को समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जायेगा
नगर विकास विभाग ने एक माह में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी करने का निर्देश दिया
रांची : राजधानी सहित राज्य के सभी नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 की तैयारी शुरू हो गयी है. नगर विकास विभाग ने सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के अधिकारियों को एक माह के भीतर तैयारी पूरा करने का निर्देश दिया है. सर्वेक्षण को देखते हुए शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए संसाधन जुटाने पर मंथन हो रहा है. पिछले वर्ष के सर्वेक्षण में रांची को सिटीजन फीडबैक में पहला पुरस्कार मिला था,
इसलिए आमलोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ शहर को स्वच्छ बनाने काे कहा गया है. वहीं, डस्टबिन के खरीदारी की तैयारी भी की जा रही है. वाहन व अन्य सामग्री की खरीदारी का बजट तैयार किया जा रहा है. वहीं, नाली का कचरा उठाने के लिए छोटे वाहन की खरीद भी की जायेगी. 20 टाटा एस वाहन भी खरीदे जायेंगे.
