रांची : श्री गणेश पूजा समिति डोरंडा के सदस्यों ने गुरुवार को गणेश पूजा के आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया. भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन शाम में एजी आॅफिस के कुछ पदाधिकारियों ने आकर पूजा पंडाल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. इस मुद्दे पर न्यू काली पूजा समिति, चैती दुर्गा पूजा समिति, श्रीश्री हरि सभा, श्री गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की.
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर शुक्रवार तक एजी से हमें पंडाल निर्माण करने की अनुमति नहीं मिलती है, तो समिति के सदस्य पंडाल निर्माण के लिए कड़े कदम उठाने से भी नहीं हिचकेंगें. वक्ताआें ने कहा कि पूजा पंडाल निर्माण के लिए समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी है. ऐसे में पूजा पंडाल का निर्माण तो हर हाल में इस जगह पर ही होगा.
