गंभीर रूप से बीमार महिला जब इलाज के बाद ठीक होकर लौटने लगी तो रिम्स के डॉक्टरों को कुछ इस तरह किया धन्‍यवाद

राजधानी रांची स्थित राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स अक्सर अपनी अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर चर्चा में रहता है. कभी जूनियर डॉक्टरों, तो कभी नर्सों द्वारा मरीज के परिजन से झड़प और मारपीट की खबरें आती हैं, जिससे अस्पताल की छवि धूमिल होती है. इन सबके बावजूद कुछ ऐसे मौके भी आते हैं, जिससे […]

राजधानी रांची स्थित राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स अक्सर अपनी अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर चर्चा में रहता है. कभी जूनियर डॉक्टरों, तो कभी नर्सों द्वारा मरीज के परिजन से झड़प और मारपीट की खबरें आती हैं, जिससे अस्पताल की छवि धूमिल होती है. इन सबके बावजूद कुछ ऐसे मौके भी आते हैं, जिससे एहसास होता है कि वास्तव में अस्पताल एक मंदिर और डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं.
जरा इस तसवीर को देखिये, एक महिला रिम्स के मुख्य गेट पर घुटनों के बल बैठ कर माथा टेक रही है. महिला गंभीर रूप से बीमार थी और इलाज के लिए रिम्स आयी थी. यहां के डॉक्टरों ने इसका इलाज किया, जिसके बाद यह घर लौट रही है. लेकिन घर लौटने से पहले इस अस्पताल रूपी मंदिर और यहां डॉक्टर रूपी भगवान को धन्यवाद देना नहीं भूली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >