सहयोग विलेज में बच्चों की मौत की न्यायिक जांच हो : बाबूलाल

रांची : सहयोग विलेज खूंटी में तीन बच्चों की मौत के विरोध में जन आवाज के आह्वान पर शुक्रवार को राजधानी में जन प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्कूल से हुई और अल्बर्ट एक्का चौक में प्रदर्शन करते हुए सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष […]

रांची : सहयोग विलेज खूंटी में तीन बच्चों की मौत के विरोध में जन आवाज के आह्वान पर शुक्रवार को राजधानी में जन प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्कूल से हुई और अल्बर्ट एक्का चौक में प्रदर्शन करते हुए सभा का आयोजन किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की सीडब्ल्यूसी और सरकार की देखरेख में बच्चों की भूख से मौत हुई है. इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए.
बाल कल्याण पदाधिकारी कंचन सिंह, सीडब्ल्यूसी रांची की रूपा वर्मा, सीडब्ल्यूसी खूंटी के बैजनाथ कुमार और सहयोग विलेज खूंटी के संचालक मनजीत सिंह परदेशी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. वहीं, झाविमो महासचिव बंधु तिर्की ने कहा की निर्मल शिशु भवन से उठाये गये सभी बच्चों को अविलंब वापस भेजा जाये. मृतक बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाये. जन आवाज की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि रांची सहित झारखंड में जितने भी शिशु भवन हैं, सबकी जांच करायी जानी चाहिए. इस मौके पर महासचिव मेरी तिर्की, कांग्रेस की सुंदरी तिर्की ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >