फोन पर मिली धमकी, कहा उठा लेंगे अभियंता प्रमुख को

रांची : पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के बेटे को किसी ने फोन कर धमकी दी है. फोन करनेवाले ने कहा है कि रास बिहारी सिंह तुम्हारा कौन है. उनको उठा लिया जायेगा. साथ ही उनके परिवार को भी उठा लिया जायेगा. 30 अगस्त को शाम पांच बजे अभियंता प्रमुख के […]

रांची : पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के बेटे को किसी ने फोन कर धमकी दी है. फोन करनेवाले ने कहा है कि रास बिहारी सिंह तुम्हारा कौन है. उनको उठा लिया जायेगा. साथ ही उनके परिवार को भी उठा लिया जायेगा. 30 अगस्त को शाम पांच बजे अभियंता प्रमुख के बेटे के मोबाइल नंबर 9102723584 पर 8329087491 नंबर से फोन किया गया था. जब अभियंता प्रमुख घर पहुंचे थे, तो उन्हें मामले की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने 31 अगस्त को मामले में डीजीपी डीके पांडेय से लिखित शिकायत की. इसकी प्रति उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, रांची रेंज आइजी नवीन कुमार सिंह व रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को भी दी. इसके बाद रांची पुलिस हरकत में आयी.

सीडीआर निकाल चुकी है पुलिस : मामले में रांची पुलिस ने सीडीआर निकाली है. धमकी देनेवाले का लोकेशन कोडरमा का आ रहा है. हालांकि मामले में जो तथ्य सामने आ रहे हैं वह सिर्फ धमकी का नहीं लग रहा है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग भी वजह हो सकती है. रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आयेंगे.
30 अगस्त को शाम 5:45 बजे बेटे को धमकी का आया फोन
पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख हैं रास बिहारी सिंह
डीजीपी व गृह सचिव सहित अन्य अफसरों से की लिखित शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >