रांची : अब कांग्रेस और झामुमो के नेता चलायेंगे स्लॉटर हाउस

रांची : कांके में 18 करोड़ रुपये की लागत से रांची नगर निगम ने अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस बनवाया था. इसके संचालन का जिम्मा दिल्ली की कंपनी माइक्रो ट्रांसमिशन सिस्टम (एमटीएस) को सौंपा गया था. लेकिन, उक्त कंपनी स्लॉटर हाउस को चलाने में सक्षम नहीं दिख रही है. सूत्र बताते हैं कि कंपनी प्रबंधन ने स्लॉटर […]

रांची : कांके में 18 करोड़ रुपये की लागत से रांची नगर निगम ने अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस बनवाया था. इसके संचालन का जिम्मा दिल्ली की कंपनी माइक्रो ट्रांसमिशन सिस्टम (एमटीएस) को सौंपा गया था.
लेकिन, उक्त कंपनी स्लॉटर हाउस को चलाने में सक्षम नहीं दिख रही है. सूत्र बताते हैं कि कंपनी प्रबंधन ने स्लॉटर हाउस के संचालन का जिम्मा राजधानी के ही दो प्रभावशाली लोगों को देने का मन बना लिया है. इनमें एक कांग्रेस और दूसरा झामुमो के नेता हैं.
सूत्रों की मानें तो डील फाइनल हो चुकी है. सितंबर से जब स्लॉटर हाउस खुलेगा, तो यहां का सारा काम इन दोनों नेता की ही देखरेख में चलेगा.
जबकि, कागजी प्रक्रिया एमटीएस के नाम पर ही चेलगा. गौरतलब है कि कांके स्थित स्लाॅटर हाउस बिना सूचना के पिछले 10 दिनों से बंद था. मंगलवार को जब नगर निगम के सिटी मैनेजर ने औचक निरीक्षण किया, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक हो गयी. उसके बाद से ही इसके संचालन को लेकर चर्चाओं बाजार गर्म है.
इस बात की हो रही चर्चा : स्लॉटर हाउस की देखरेख के लिए एमटीएस ने जिसे केयरटेकर के रूप में रखा था, उसने बाजार से मोटी रकम उधार ली थी. उधारी देनेवाले कांग्रेस और झामुमो के दोनों नेता ही थे.
बाद में जब दोनों ने पैसे वापस मांगे, तो कंपनी ने स्लॉटर हाउस के संचालन का प्रस्ताव रख दिया. तय हुआ कि जो मुनाफा होगा, उसका एक हिस्सा कंपनी को जायेगा, शेष पैसे दोनों नेता रखेंगे. इसी में से बकाया की भरपाई भी हो जायेगी. कंपनी के इस प्रस्ताव पर नेताद्वय भी तैयार हो गये हैं.
स्लाॅटर हाउस को बेहतर तरीके से चलाने के लिए मैनेजमेंट लेवल पर कुछ बड़े बदलाव किये गये हैं. उम्मीद है कि सितंबर से स्लाॅटर हाउस का संचालन बेहतर तरीके से होने लगेगा.
सुदेश झा, प्रोपराइटर, एमटीएस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >