रांची : टुनकी टोला में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची : सदर थाना क्षेत्र के टुनकी टोला में रहनेवाले बबलू पासवान (55) ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में नाबालिग के बयान पर सदर थाना में पोक्सो व 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ आरोपी को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ जानकारी के अनुसार टुनकी टोली […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के टुनकी टोला में रहनेवाले बबलू पासवान (55) ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में नाबालिग के बयान पर सदर थाना में पोक्सो व 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ आरोपी को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ जानकारी के अनुसार टुनकी टोली में कुछ मजदूर रहते है़ं नाबालिग भी मजदूर की पुत्री है़ आरोपी भी मजदूर है.
सोमवार को नाबालिग के माता-पिता जब काम करने गये थे, उसी समय नाबालिग को अकेला पाकर बबलू पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया़ जब शाम में नाबालिग के माता-पिता पहुंचे, तो उसने घटना की जानकारी दी. जब नाबालिग के माता-पिता ने अन्य मजदूरों को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने बबलू पासवान की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी. सदर थाना की पुलिस ने अाराेपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया़
बताया जाता है कि इसके पहले भी बबलू पासवान नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. उस समय माफी मांगने पर ग्रामीणों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया था. बुधवार को नाबालिग का 164 का बयान भी दर्ज कराया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >