डीआइजी व एसएसपी ने की सभी डीएसपी के साथ मीटिंग
रांची : सिटी कंट्रोल रूम में सोमवार को सभी नये डीएसपी के साथ रांची प्रमंडल के डीआइजी एवी होमकर व एसएसपी अनीश गुप्ता ने मीटिंग की.
सभी शहरी क्षेत्र के डीएसपी को अपराध नियंत्रण तथा ग्रामीण इलाकों के डीएसपी को नक्सल व उग्रवाद नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया. उनके कार्यों का मूल्यांकन किया गया और उनसे वरीय अधिकारियों को क्या-क्या अपेक्षाएं हैं, यह भी बताया गया. उन्हें बताया गया कि एंटी क्राइम चेकिंग कैसे करना है़
ग्रामीण इलाकों के डीएसपी को अपराध होने पर जिला के बाॅर्डर को सील करने और दूसरे जिला से मदद लेने की जानकारी दी गयी़ इसके अलावा सभी डीएसपी को संवदेनशील थाना क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.
समय-समय पर थाना का निरीक्षण और कार्यों को अप टू मार्क करने काे कहा गया. मीटिंग में कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, सिटी डीएसपी प्राण रंजन कुमार, हटिया डीएसपी विनोद रवानी, सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, बुंडू एसडीपीओ अशोक रविदास, मुख्यालय वन डीएसपी सुमित सौरभ, सीसीआर डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी रंजीत लकड़ा व महेश प्रजापति भी मौजूद थे़
