रांची : समाजसेवी जकीउर रहमान को रातू रोड कब्रिस्तान में किया सुपुर्द-ए-खाक

रांची : समाजसेवी जकीउर रहमान को सोमवार को रातू रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जनाजे की नमाज कारी जान मोहम्मद मुस्तफी ने पढ़ायी. जनाजे में आईपीएस शम्स तबरेज, हमदर्द विवि के रजिस्टार एसएस अख्तर, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, सचिव ललित ओझा, कांग्रेसी नेता सुनील सहाय, शमशेर आलम, डॉ शाहिद हसन, अंजुमन […]

रांची : समाजसेवी जकीउर रहमान को सोमवार को रातू रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जनाजे की नमाज कारी जान मोहम्मद मुस्तफी ने पढ़ायी.
जनाजे में आईपीएस शम्स तबरेज, हमदर्द विवि के रजिस्टार एसएस अख्तर, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, सचिव ललित ओझा, कांग्रेसी नेता सुनील सहाय, शमशेर आलम, डॉ शाहिद हसन, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष इबरार अहमद, फैजी, हाजी रऊफ गद्दी, साहेब अली, डॉ मजीद आलम, डॉ विनय गुप्ता, इनामुल राइन, शफीक अंसारी, डॉ अजीत, मौलाना अजहर अब्दुल्ला सहित अन्य शामिल थे.
इसमें शामिल होने के लिए समाज के काफी संख्या में लोग आये थे. इससे पूर्व सुबह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खां, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, आइएएस अबु बकर सिद्दिकी और अबू इमरान ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >