रांची : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के रातू रोड स्थित कार्यालय में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ अौर अन्य पदाधिकारियों को राखी बांधी. संजय सेठ ने मौके पर कहा कि रक्षा बंधन सूत्र का दर्शन व्यापक है.
जिस कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा जाता है, वह अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है. इस अवसर पर प्रशिक्षण लेनेवाली मुस्लिम बहनों ने भी राखी बांधी. उन्होंने संदेश दिया कि रक्षा बंधन का पर्व जाति-धर्म से ऊपर है. यह आपसी भाईचारे को बढ़ाता है अौर आध्यात्मिक रूप से एक-दूसरे को जोड़ता है. कार्यक्रम में बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दीपांकर पंडा, उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुमन पाठक, सलाहकार एसडी सिंह, जवाहर तनेजा सहित अन्य उपस्थित थे.
रांची : प्रभात खबर का प्रेमसंस मोहल्ला इवेंट 26 अगस्त को चेशायर होम रोड बरियातू स्थित चंद्रा रेसीडेंसी में होगा. दिन के साढ़े चार बजे से होनेवाले इस कार्यक्रम में पूरे परिवार के लिए मनोरंजन की व्यवस्था होगी. जिस परिवार के सबसे ज्यादा सदस्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, उन्हें प्रभात खबर की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता के अन्य विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक प्रेमसंस मोटर्स और सह प्रायोजक लवसंस मॉल हैं. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9835482228 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये कार्यक्रम होंगे
बच्चों के लिए : पेंटिंग, डांस, पासिंग द बॉल व बैलून फोड़ो
महिलाओं के लिए : मेमोरी गेम, म्यूजिकल चेयर, पासिंग द बॉल व बाॅल बैलेंसिंग
पुरुषों के लिए : म्यूजिकल चेयर, बिंदी लगाओ, पासिंग द बॉल व बॉल बैलेंसिंग
सबके लिए : क्विज, टैलेंट हंट, फैमिली नंबर वन, बेस्ट कपल, अंत्याक्षरी, मिमिक्री आदि
