मांडर : मृतक के परिजन को 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि

मांडर : वज्रपात से मृत मंदरो गांव की एतवरिया उरांइन के परिजनों को 24 घंटे के अंदर प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गयी. आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक विधायक गंगोत्री कुजूर ने शनिवार की शाम मंदरो गांव जाकर मृतक की माता बुधन उरांइन को दिया. […]

मांडर : वज्रपात से मृत मंदरो गांव की एतवरिया उरांइन के परिजनों को 24 घंटे के अंदर प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गयी. आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक विधायक गंगोत्री कुजूर ने शनिवार की शाम मंदरो गांव जाकर मृतक की माता बुधन उरांइन को दिया.
मौके पर सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, भोगेन सोरेन, रामबालक ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. एतवरिया उरांइन (25 वर्ष) की 24 अगस्त को खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >