चान्हो : थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का यौन शोषण करने व बाद में उसे छोड़ दूसरी युवती से विवाह करने के प्रयास का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर गुरुवार को चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्राथमिकी में किशोरी ने कहा है कि सोड़खाब निवासी वसीम अंसारी से दो साल से प्रेम संबंध था. इस दौरान उसने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया. अब उसने उसे छोड़ अपने परिजनों से मिलकर कहीं दूसरी जगह विवाह की तैयारी शुरू कर दी है. मामले में वसीम अंसारी सहित उसके परिवार के सात लोगों को भी आरोपी बनायागया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जगराता आज
रातू. संकट मोचन हनुमान मंदिर काठीटांड़ की ढलाई की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में माता का जागरण होगा. जानकारी संचालन समिति के सुबोध साहू ने दी.
