रांची : रोजगार ऋण के लिए 20 सितंबर तक दें आवेदन

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से अल्पसंख्यकों को मिलने वाले रोजगार ऋण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गयी है़ यह जानकारी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने दी है़ उन्होंने कहा है कि समय सीमा बढ़ाने से अल्पसंख्यकों को फार्म भरने के लिए […]

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से अल्पसंख्यकों को मिलने वाले रोजगार ऋण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गयी है़ यह जानकारी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने दी है़ उन्होंने कहा है कि समय सीमा बढ़ाने से अल्पसंख्यकों को फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है़
पहले यह तिथि 20 अगस्त थी, जिसे बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी़अंतिम तिथि बढ़ाने के विषय पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग की आंतिरक बैठक 13 अगस्त को हुई थी, जिसमें अंतिम तिथि एक महीना बढ़ाने पर सहमति बनी़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने कल्याण सचिव से मुलाकात कर अंतिम तिथि एक महीना बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर विभाग ने समय सीमा बढ़ा कर 20 सितंबर 2018 कर दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >