रांची : बिहार व उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ हुई घटना को लेकर रांची महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यों ने रविवार को राजधानी रांची के तीन बालिका आश्रम स्वर्ण रेखा बालिका छात्रावास, आंचल शिशु आश्रम एवं शिप्रा बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने किया गया. मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित थीं.
सदस्यों ने छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से छात्रावास के क्रियाकलापों, भेाजन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. साथ ही बालिकाओं को हो रही परेशानियों की जानकारी ली. मौके पर पर संगीता टोप्पो, गौरी मल्लिक, नीलम सहाय, हेमा मिंज, रेणु पांडेय, सीता देवी, अविनाशी मुंडू, इंदुमती देवी, मोहनी देवी, पिंकी देवी समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.
