कर्रा : ट्रेन से गिर कर दो की मौत

कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के कोटलो रेलवे केबिन के समीप ट्रेन से गिरने से धनबाद के जोकता निवासी हाथी भुइयां (46 वर्ष) व सिजुवा निवासी राजेश तुरी (40 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. मृतकों के पास मिली टिकट व कागजात से उनकी पहचान की गयी. इसके बाद घटना […]

कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के कोटलो रेलवे केबिन के समीप ट्रेन से गिरने से धनबाद के जोकता निवासी हाथी भुइयां (46 वर्ष) व सिजुवा निवासी राजेश तुरी (40 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. मृतकों के पास मिली टिकट व कागजात से उनकी पहचान की गयी.
इसके बाद घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गयी. परिजनों के अनुसार उक्त दोनों काम करने के लिए ट्रेन से गोमो से सिकंदराबाद जा रहे थे. जानकारी के अनुसार ट्रेन से गिरने से हाथी भुइयां की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं राजेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया था. सुबह कोटलो गांव के ग्रामीणों ने घटना की सूचना कर्रा पुलिस को दी. कर्रा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेश तुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >