तमाड़ : मंत्री के भाई के पेट्रोल पंप में फिर लूट

तमाड़ व मुरहू में अपराधियों ने हथियार दिखा कर पेट्रोल पंपों में की लूटपाट तमाड़ : थाना क्षेत्र के मांझीडीह स्थित पेट्रोल पंप में शनिवार की शाम लूट की घटना हुई. दो नकाबपोश पिस्तौल की नोंक पर कैश काउंटर में रखे 23300 रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के […]

तमाड़ व मुरहू में अपराधियों ने हथियार दिखा कर पेट्रोल पंपों में की लूटपाट
तमाड़ : थाना क्षेत्र के मांझीडीह स्थित पेट्रोल पंप में शनिवार की शाम लूट की घटना हुई. दो नकाबपोश पिस्तौल की नोंक पर कैश काउंटर में रखे 23300 रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे काले रंग की हीरो होंडा बाइक से दो नकाबपोश पेट्रोल पंप पहुंचे और कैश काउंटर पर बैठे सुमित मुंडा को पिस्तौल व चाकू का भय दिखाकर अपने कब्जे में कर लिया.
इसके बाद कैश काउंटर में रखे 23300 रुपये लेकर तमाड़ की ओर भाग निकले. पेट्रोल पंप पर मौजूद छह कर्मचारी देखते ही रह गये. घटना की सूचना पाकर बुंडू डीएसपी केवी रमण, इंस्पेक्टर एस तमांग व तमाड़ थाना प्रभारी विमल कुमार पेट्रोल पंप पर पहुंचे. घटना की जानकारी ली. छानबीन जारी है.
साल भर पहले भी हुई थी लूट
इस पेट्रोल पंप में लूट की यह दूसरी घटना है. करीब साल भर पूर्व भी यहां लगभग एक लाख रुपये की लूट हुई थी. पेट्रोल पंप थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर है. बताया जाता है कि उक्त पेट्रोल पंप ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के भाई की है. इस पेट्रोल पंप में बार-बार लूट की घटना से लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >