रांची : बीएयू के छात्र नार्थ इंडिया के भ्रमण पर

रांची : बिरसा कृषि विवि अंतर्गत कृषि संकाय के छठे सेमेस्टर (वर्ष 2015-16) के कृषि स्नातक विद्यार्थियों का एक दल नार्थ इंडिया के शैक्षणिक भ्रमण पर गुरुवार को गया. 24 छात्र और 21 छात्राअों के इस दल का नेतृत्व डॉ आरपी मांझी और डॉ आरके लकड़ा करेंगे. बीएयू के कुलपति डॉ पी कौशल ने बताया […]

रांची : बिरसा कृषि विवि अंतर्गत कृषि संकाय के छठे सेमेस्टर (वर्ष 2015-16) के कृषि स्नातक विद्यार्थियों का एक दल नार्थ इंडिया के शैक्षणिक भ्रमण पर गुरुवार को गया. 24 छात्र और 21 छात्राअों के इस दल का नेतृत्व डॉ आरपी मांझी और डॉ आरके लकड़ा करेंगे. बीएयू के कुलपति डॉ पी कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि यहां के कृषि स्नातक विद्यार्थी अन्य कृषि विवि की विकसित तकनीकों से अवगत हों तथा झारखंड में विकसित तकनीकों की तुलना कर ज्ञान को बढ़ायें.
डीएसडब्ल्यू डॉ एमएस यादव ने बताया कि 15 दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों का दल आइएआरआइ, नयी दिल्ली, पीएयू, लुधियाना, फोरेस्ट रिसर्च संस्थान, देहरादून, पतंजलि, हरिद्वार, बागवानी-वानिकी कॉलेज, सोलोन, कृषि विवि पंतनगर और मशरूम रिसर्च केंद्र, भीमताल आदि संस्थानों का भ्रमण करेंगे. छात्रों के इस दल को डीन कृषि डॉ राघव ने गुरुवार को रांची से विदा किया.
बीएयू में राष्ट्रीय कार्यशाला 10 से
बिरसा कृषि विवि और राष्ट्रीय तेलहनी शोध संस्थान, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 अगस्त तक अलसी व तीसी की राष्ट्रीय कार्यसमूह की कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम कृषि संकाय के ऑडिटोरियम में 10 अगस्त (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से होगा.
इसका उदघाटन कुलपति डॉ पी कौशल करेंगे. इस अवसर पर राष्ट्रीय तेलहनी शोध संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ ए विष्णुवर्द्धन तथा राष्ट्रीय दलहन शोध संस्थान, कानपुर के परियोजना समन्वयक डॉ पीके सिंह भी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >