रांची : नवनियुक्त चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस आज सपरिवार रांची आयेंगे, शपथ ग्रहण कल

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस 10 अगस्त को शाम 6.50 बजे इंडिगो के विमान से सपरिवार रांची पहुंचेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश उनकी अगवानी करेंगे. 11 अगस्त को दिन के 11.30 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस 10 अगस्त को शाम 6.50 बजे इंडिगो के विमान से सपरिवार रांची पहुंचेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश उनकी अगवानी करेंगे. 11 अगस्त को दिन के 11.30 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह होगा.
इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जस्टिस अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलायेंगी. उधर, नये चीफ जस्टिस के आगमन के पूर्व कांके रोड स्थित आवास की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो गया. डोरंडा स्थित हाइकोर्ट परिसर में भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >