रांची : करुणानिधि के निधन पर जताया शोक

रांची : डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के निधन पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. नेताद्वय ने कहा कि करुणानिधि का राजनैतिक जीवन नौजवानों के लिए अनुकरणीय है. इनके निधन से देश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ खो दिया. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की स्व करुणानिधि की आत्मा […]

रांची : डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के निधन पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. नेताद्वय ने कहा कि करुणानिधि का राजनैतिक जीवन नौजवानों के लिए अनुकरणीय है. इनके निधन से देश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ खो दिया.
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की स्व करुणानिधि की आत्मा की शांति एवं उनके प्रियजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें. वहीं प्रदेश राजद के नेताओं ने भी शोक जताया है. प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि करुणानिधि क्षेत्रीय राजनीति के सृजनकर्ता और महान राजनेता थे.
बहुमुखी प्रतिभा के धनी करुणानिधि ने तमिल भाषा में कई किताबें, उपन्यास, नाटकों और तमिल फिल्मों के लिए संवाद लिखा है. शोक जताने वालों में प्रधान महासचिव संजय सिंह यादव, जनार्दन पासवान, मनोज कुमार पांडेय, आबिद अली सहित अन्य नेता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >