रांची : आठ अगस्त को निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू पूरे राज्य में संकल्प सभा का आयोजन करेगी. पार्टी ने जिला तथा प्रखंड अध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में भाग लें.
इस दिन सभी कार्यकर्ता सच्चे मन से निर्मल महतो को याद करते हुए उनके सपने और इरादे को साकार करने का वचन लेंगे. रांची में शहीद निर्मल महतो चौक स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर प्रात: 10 बजे माल्यार्पण किया जायेगा. श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय समिति, रांची महानगर तथा आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
