रांची : निर्मल महतो शहादत दिवस पर संकल्प सभा करेगी आजसू

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू पार्टी पूरे राज्य में संकल्प सभा का आयोजन करेगी. आठ अगस्त को निर्मल महतो का शहादत दिवस है. पार्टी ने सभी जिला तथा प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर कर हिस्सा लें. इस दिन सभी कार्यकर्ता […]

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू पार्टी पूरे राज्य में संकल्प सभा का आयोजन करेगी. आठ अगस्त को निर्मल महतो का शहादत दिवस है. पार्टी ने सभी जिला तथा प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर कर हिस्सा लें.
इस दिन सभी कार्यकर्ता सच्चे मन से निर्मल महतो को याद करते हुए उनके सपने और इरादे को साकार करने का वचन लेंगे. रांची में पार्टी के कार्यकर्ता निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ संकल्प लेंगे. नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर भी पार्टी राज्य भर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. पार्टी आदिवासी हितों तथा अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
झारखंड अलग राज्य का गठन जिन मकसद को लेकर हुआ था, उसमें आदिवासी दिवस की प्रासंगिकता और ज्यादा है. लिहाजा आजसू पार्टी उन मकसद को पूरा करने के लिए आदिवासी दिवस की सार्थकता को पूरा करेगी. आठ और नौ अगस्त के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला प्रभारियों को अलग से जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही सात अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >