रांची : उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी लेने पर रोक का विरोध

रांची : झारखंड छात्र संघ ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह पर छात्र विरोधी व असंवैधानिक कार्य करने का आरोप लगाया है. संघ के अध्यक्ष एस अली ने उन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को पत्र […]

रांची : झारखंड छात्र संघ ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह पर छात्र विरोधी व असंवैधानिक कार्य करने का आरोप लगाया है.
संघ के अध्यक्ष एस अली ने उन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षा सचिव ने उर्दू स्कूलों में शुक्रवार के अवकाश पर रोक लगा दी है, जबकि देश के सभी राज्यों में आजादी के पहले से उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश रहता आया है. उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संघ 21 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालय व राज्य मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >