अनगड़ा : डैम के समीप गड्ढा खोदना विभाग की है लापरवाही : रामकुमार पाहन

विधायक ने गेतलसूद डैम के समीप बन रहे गार्डवाल व नाली निर्माण का किया निरीक्षण अनगड़ा : विधायक रामकुमार पाहन व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने सोमवार को गेतलसूद डैम के निकास द्वार के समीप बन रहे गार्डवाल व नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण कार्य जल पथ प्रमंडल रांची द्वारा कराया […]

विधायक ने गेतलसूद डैम के समीप बन रहे गार्डवाल व नाली निर्माण का किया निरीक्षण

अनगड़ा : विधायक रामकुमार पाहन व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने सोमवार को गेतलसूद डैम के निकास द्वार के समीप बन रहे गार्डवाल व नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण कार्य जल पथ प्रमंडल रांची द्वारा कराया जा रहा है.

निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि बरसात में गार्डवाल व नाली निर्माण को लेकर डैम के निकास द्वार के पास खोदा गया 30 फीट का गड्डा काफी खतरनाक है. इसके कारण डैम का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है. यह विभागीय लापरवाही का उदाहरण है. अभी डैम भर जाये, तो न गेट खोले जा सकते हैं व न ही बंद रखे जा सकते हैं.

दोनों स्थिति में डैम के टूटने का खतरा है. जैलेंद्र कुमार ने कहा कि गार्डवाल व नाली निर्माण में डैम में रखे पुराने पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. विधायक ने संबंधित अभियंता को फोन पर फटकार लगाते हुए कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यस्थल पर संबंधित सूचना पट्ट लगाने व प्राक्कलन के अनुदेशों का पालन करने का भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >