रांची : चीफ जस्टिस का नियुक्ति वारंट देर रात रांची पहुंचा

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के नामित चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस का नियुक्ति वारंट शनिवार को देर रात रांची पहुंच गया. झालसा के सदस्य सचिव एके राय नियुक्ति वारंट व अधिसूचना की प्रति लेकर रांची पहुंचे. वहीं रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने बताया कि छह अगस्त को शपथ ग्रहण की तिथि तय करने के लिए आग्रह […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के नामित चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस का नियुक्ति वारंट शनिवार को देर रात रांची पहुंच गया. झालसा के सदस्य सचिव एके राय नियुक्ति वारंट व अधिसूचना की प्रति लेकर रांची पहुंचे.
वहीं रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने बताया कि छह अगस्त को शपथ ग्रहण की तिथि तय करने के लिए आग्रह पत्र राजभवन भेजा जायेगा.राज्यपाल डॉ द्राैपदी मुर्मू द्वारा शपथ ग्रहण की निर्धारित तिथि को कोलकाता हाइकोर्ट के सीनियर जस्टिस अनिरुद्ध बोस झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे. उधर, नये चीफ जस्टिस के आने की सूचना मिलते ही कांके रोड स्थित चीफ जस्टिस आवास की साफ-सफाई व रंग-रोगन शुरू कर दिया गया है. सभी चीजें दुरुस्त की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >