रांची : लघु उद्योग भारती, रांची जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैक्सवेल एंड कंपनी के कार्यालय में हुई. बैठक में सदस्याें ने कई मुद्दाें पर विस्तार से चर्चा की.
सदस्यों ने कहा कि 2019 में नयी दिल्ली में रजत जयंती समारोह होने वाला है. इसे सफल बनाना है. महासचिव लालबाबू सिंह ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यों की संख्या जोर-शोर से बढ़ायी जायेगी. वर्तमान समय में सदस्यों की कुल संख्या 81 है. इसे 151 पहुंचाना है.
जिला सम्मेलन का होगा आयोजन
उन्होंने कहा कि रांची में जिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा. इस सम्मेलन में सभी विभाग जैसे पीएफ, इएसआइ, बैंक आदि के साथ मिल कर सम्मेलन होगा. इसमें क्रेता-विकेेता भी शामिल होंगे. सम्मेलन में उद्योग से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही संबंधित विभाग के साथ मिल कर समाधान निकाला जायेगा.
