कांग्रेस के पूर्व विधायक शम्सुद्दीन खान का इंतकाल, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक
रांची/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम काे जिला बनाने में अहम याेगदान देनेवाले 85 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व विधायक शम्सुद्दीन खान का शनिवार काे टाटा माेटर्स अस्पताल में निधन हाे गया. 1980 में कांग्रेस ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाया था. जमशेदपुर में 1979 में हुए दंगाें के बाद सद्भावना समिति का गठन कर आपसी […]
रांची/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम काे जिला बनाने में अहम याेगदान देनेवाले 85 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व विधायक शम्सुद्दीन खान का शनिवार काे टाटा माेटर्स अस्पताल में निधन हाे गया. 1980 में कांग्रेस ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाया था. जमशेदपुर में 1979 में हुए दंगाें के बाद सद्भावना समिति का गठन कर आपसी एकता आैर साैहार्द्र स्थापित करने में शम्सुद्दीन खान ने अहम भूमिका निभायी. जिसका फल उन्हें पश्चिम जमशेदपुर की जनता ने विधायक बनाकर दिया. पिछले कई दिनाें से शम्सुद्दीन खान निमाेनिया से पीड़ित थे. पहले उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था.
वहां से छुट्टी हाेने के बाद उन्हें टाटा माेटर्स के आइसीयू में भर्ती करा दिया गया था. शुक्रवार काे ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी. शम्शुद्दीन खान का पार्थिव शरीर टाटा माेटर्स के शीतगृह में रखा गया है. रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे शम्सुद्दीन के पार्थिव शरीर काे उनके धातकीडीह राेड नंबर एक तालाब के पास स्थित आवास में लाया जायेगा. यहां लाेगाें के दर्शनार्थ रखा जायेगा. दाेपहर 12 बजे जनाजे की नमाज धातकीडीह फैजुल उलूम मक्का मस्जिद में पढ़ी जायेगी. इसके बाद डेढ़ बजे उन्हें धातकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा.
शम्सुद्दीन के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर (पश्चिमी) से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे शम्सुद्दीन खान के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख: सहने की शक्ति प्रदान करें.
जमशेदपुर के विकास में योगदान अहम: डॉ अजय
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शम्सुद्दीन खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है, कहा कि शम्सुद्दीन खान मिलनसार व्यक्ति थे और सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखते थे. शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, जोनल को-आॅर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, रमा खलखो, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शमशेर आलम, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, डॉ राजेश गुप्ता, रवींद्र सिंह, आभा सिन्हा, अभिलाष साहू, एम तौसिफ, डॉ विनोद सिंह,संजय पांडेय, सुरेश बैठा, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, सलीम खान, प्रभात कुमार, अरुण श्रीवास्तव, अजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं.