विलंब से रवाना हुईं कई ट्रेनें

रांची. गया-कोडरमा रेल मार्ग पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक केबल टूट जाने से शुक्रवार को कई ट्रेनें विलंब से रांची से रवाना की गयीं. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पटना-हटिया एक्सप्रेस और राजधानी सहित कई ट्रेनें विलंब से रांची आयीं. शुक्रवार को रांची से रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस(12020) दोपहर 1:45 बजे के बजाय शाम […]

रांची. गया-कोडरमा रेल मार्ग पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक केबल टूट जाने से शुक्रवार को कई ट्रेनें विलंब से रांची से रवाना की गयीं. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पटना-हटिया एक्सप्रेस और राजधानी सहित कई ट्रेनें विलंब से रांची आयीं. शुक्रवार को रांची से रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस(12020) दोपहर 1:45 बजे के बजाय शाम 6:00 बजे रवाना हुई. रांची-पटना जनशताब्दी (12366) दोपहर 2:25 बजे के बजाय शाम 6:30 बजे रवाना हुई. हटिया-पटना एक्सप्रेस (18624) शाम 7.05 बजे के बजाय रात 11:45 बजे रवाना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >