रांची : आठ अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित हो

रांची : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक सोमवार को होटल गंगा आश्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो चौक (जेल मोड़) पर झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. श्री ओहदार ने कहा कि सरकार अविलंब […]

रांची : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक सोमवार को होटल गंगा आश्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो चौक (जेल मोड़) पर झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. श्री ओहदार ने कहा कि सरकार अविलंब निर्मल महतो को शहीद का दर्जा दे. साथ ही आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के दिन राजकीय अवकाश की घोषणा करे.
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश महतो, सागर महतो, झबु लाल महतो, राजकुमार महतो, संजय लाल महतो, अनिल महतो, रतन महतो, मनोज कुमार महतो, आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >