रांची : जिला बार भवन में आरटीआइ सेल खुला

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन के भूतल (अंडरग्राउंड) पर सोमवार को आरटीआइ सेल का उदघाटन न्यायायुक्त नवनीत कुमार ने किया. न्यायायुक्त नवनीत कुमार ने इस सेल को पूर्ण रूप से कंप्यूटराइज करने के लिए अपना सहयोग करने का वादा किया और कहा कि वे इस सेल को संवारने का हरसंभव […]

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन के भूतल (अंडरग्राउंड) पर सोमवार को आरटीआइ सेल का उदघाटन न्यायायुक्त नवनीत कुमार ने किया. न्यायायुक्त नवनीत कुमार ने इस सेल को पूर्ण रूप से कंप्यूटराइज करने के लिए अपना सहयोग करने का वादा किया और कहा कि वे इस सेल को संवारने का हरसंभव प्रयास करेंगे.
उन्होंने कहा कि आरटीआइ सेल से अधिवक्ताओं काे मदद तो मिलेगी ही, आम लोगाें को भी कानून को समझने का मौका मिलेगा. इस सेल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राइट टू इनफाॅरमेशन एक्ट, राइट टू सर्विस एक्ट, मानव अधिकार तथा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित कानून के संबंध में जानकारी देना है.
समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, एडमिनिस्ट्रेटिव सचिव पवन रंजन खत्री, उपाध्यक्ष अनूप कुमार लाल, कोषाध्यक्ष अमर कुमार एवं काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >