रांची : लोकसभा की तीन और विधानसभा की 15 सीटों पर कुम्हार उम्मीदवार देने की मांग

रांची : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कम तीन सीट पर महासंघ के लोगों को उम्मीदवार बनाया जाये. वहीं विधानसभा के चुनाव में कम से कम 15 सीट दी जाये. बैठक में निर्णय […]

रांची : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कम तीन सीट पर महासंघ के लोगों को उम्मीदवार बनाया जाये. वहीं विधानसभा के चुनाव में कम से कम 15 सीट दी जाये.
बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर महीने में धनबाद में आयोजित महाजुटान में समाज के कम से कम 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे. विधायक योगेश्वर महतो बाटूल ने कहा कि कुम्हारों को आज एक मंच पर आने की जरूरत है, तभी राजनीतिक दल उनकी बातों को गंभीरता से लेंगे. राजेंद्र महतो ने कहा कि राज्य में कुम्हारों की आबादी 32 लाख है. हमारा समाज किसी पार्टी की सरकार बनाने व गिराने में सक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >