रांची : बीसीआइ सदस्य व बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव 29 को

रांची : बार काउंसिल अॉफ इंडिया (बीसीआइ) ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव संपन्न होने के बाद अब उसके पदाधिकारियों के चयन के लिए कार्यक्रम घोषित किया है. बीसीआइ के एक सदस्य व झारखंड बार काउंसिल के पदाधिकारियों के लिए 29 जुलाई को चुनाव होगा. इस बाबत बीसीआइ के सचिव श्रीमंतो सेन ने […]

रांची : बार काउंसिल अॉफ इंडिया (बीसीआइ) ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव संपन्न होने के बाद अब उसके पदाधिकारियों के चयन के लिए कार्यक्रम घोषित किया है. बीसीआइ के एक सदस्य व झारखंड बार काउंसिल के पदाधिकारियों के लिए 29 जुलाई को चुनाव होगा.
इस बाबत बीसीआइ के सचिव श्रीमंतो सेन ने काउंसिल को पत्र भेजा है. चुनाव के लिए स्टेट बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय को रिटर्निंग अॉफिसर नियुक्त किया गया है.
तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को दिन के 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. उसी दिन 4.15 बजे स्क्रूटनी होगी. 4.45 बजे उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जायेगी. 27 जुलाई को शाम पांच बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे.
29 जुलाई को दिन के 11.15 बजे बीसीआइ प्रतिनिधि का चुनाव किया जायेगा, जबकि झारखंड बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव दिन के 12.30 बजे से किया जायेगा. परिणाम की घोषणा दिन के 2.15 बजे की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >