पतरातू के पालू पंचायत स्थित डोकाटांड़ में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बिरहोर बच्चे तूफान बिरहोर (8) की मौत हो गयी. बुधवार सुबह लोगों ने शव को गड्ढे से निकाला. तूफान डाड़ीडीह कॉलोनी के करण बिरहोर का पुत्र था.
पिता ने बताया कि सोमवार को तूफान आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ कर करीब तीन बजे घर आया था. खाना खाकर वह खेलने चला गया. इसी दौरान कुपोषित बच्चों की जांच के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल से एंबुलेंस भी पहुंची थी. तीन बच्चों को जांच के लिए ले जाया गया. देर शाम तक तूफान के घर नहीं लौटने पर पिता ने सोचा कि शायद तूफान भी उन तीनों बच्चों के साथ एंबुलेंस से चला गया है. इधर, पिता ने बेटे की हत्या की आंशका जतायी है. कहा कि बेटे की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया है.
