रांची : आप में शामिल हुए कई दलों के कार्यकर्ता

रांची : आम आदमी पार्टी (आप) में रविवार को कई दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक, झारखंड प्रभारी संजीव झा और राज्य संयोजक जयशंकर चौधरी की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी, आजसू, कांग्रेस और अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ता, नेता पार्टी में शामिल हुए. विधानसभा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में […]

रांची : आम आदमी पार्टी (आप) में रविवार को कई दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक, झारखंड प्रभारी संजीव झा और राज्य संयोजक जयशंकर चौधरी की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी, आजसू, कांग्रेस और अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ता, नेता पार्टी में शामिल हुए. विधानसभा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी का स्वागत पार्टी के संगठन प्रभारी ने किया. आप की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में सपा के प्रदेश सचिव रंजीत यादव, महासचिव आलोक सिंह, कोषाध्यक्ष परशुराम पासवान समेत खूंटी जिला कमेटी की टीम प्रमुख थे. आजसू नेता अमित सिंह मुंडा अपने नौ सहयोगियों समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आप में शामिल हुए
.
मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश डेलीगेट एससी हेंब्रम, चाईबासा के वार्ड पार्षद (11) विनय कुमार दास, पूर्व विधायक प्रत्याशी मेवालाल होहांगा, गुमला से भाजपा के लोकेश्वर सिंह, रांची के कई नेताओं ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि आप राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए विधानसभा स्तर पर पार्टी संगठन का विस्तार किया जा रहा है. मौके पर प्रेम कुमार, पवन पांडेय, आलोक शरण, संतोष मानव, ज्योतिष, कृष्ण मुरारी, दिनेश महतो, राजेश कुमार, रईस अफरीदी, रेणुका तिवारी, यास्मीण लाल, कुणाल मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >