रांची : संविधान में दिये गये अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : आलमगीर

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हमेशा अपनी बातों को उचित प्लेटफॉर्म पर रखना चाहिए. देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपे हुए नहीं हैं. इससे झारखंड भी अछूता नहीं है. हम हिंदुस्तानी हैं और हमारा मजहब हिंदुस्तानी है. इसी सोच को लेकर आपको आगे बढ़ना है. […]

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हमेशा अपनी बातों को उचित प्लेटफॉर्म पर रखना चाहिए. देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपे हुए नहीं हैं. इससे झारखंड भी अछूता नहीं है. हम हिंदुस्तानी हैं और हमारा मजहब हिंदुस्तानी है. इसी सोच को लेकर आपको आगे बढ़ना है.
भारत के संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है, उसके साथ छेड़छाड़ हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. श्री आलम रविवार को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने की. इसमें संगठन की मजबूती, जिला मुख्यालयों पर सम्मेलन आयोजित करने एवं अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया.
बैठक में सर्वसम्मति​से निर्णय​ लिया गया कि एक महीने के अंदर सभी जिला मुख्यालयों पर अल्पसंख्यकों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि अल्पसंख्यकों के अंदर बेचैनी और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गयी है. आज अल्पसंख्यकों को विकास के समान अवसरों की उपलब्धता का डर है.
पहचान की समस्या है. पग-पग पर भारतीयता का परिचय देना पड़ रहा है. केंद्र सरकार के मंत्री माॅब लिंचिंग के आरोपी को माला पहना कर स्वागत करते हैं, स्थिति​ को समझा जा सकता है.
शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य में अल्पसंख्यकों का सम्मेलन​ 25 जुलाई से प्रारंभ कर देना है. बैठक में नूर जहां खान वारसी, नदीम जावेद, अजय केरकेट्टा, तस्लीम अंसारी, अख्तर अली, अख्तर हुसैन,मुसर्रत जबीं, तसलीमा खातून, मोहसिन खान, अब्दुल रऊफ अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, निसाब अहमद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >