रांची : सेक्स रैकेट की सूचना, अरगोड़ा बस्ती में छापेमारी

रांची : अरगोड़ा पुलिस ने रविवार को अरगोड़ा बस्ती स्थित राहुल के घर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर छापेमारी कर दो महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एक महिला कोलकाता की रहने वाली है. उसने बताया कि राहुल के घर आयी थी. जबकि दूसरी महिला का कहना है कि वह […]

रांची : अरगोड़ा पुलिस ने रविवार को अरगोड़ा बस्ती स्थित राहुल के घर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर छापेमारी कर दो महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एक महिला कोलकाता की रहने वाली है. उसने बताया कि राहुल के घर आयी थी. जबकि दूसरी महिला का कहना है कि वह राहुल के घर में खाना बनाने का काम करती थी.
सेक्स रैकेट से संबंधित कोई ठोस सबूत या किसी पुरुष के नहीं पकड़े जाने की वजह से अरगोड़ा पुलिस ने बाद में दोनों महिला को सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला थाने को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार गलत काम होने की जानकारी एक ऑटो चालक ने पुलिस को दी थी.
ऑटो चालक को देखने के बाद एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह राहुल से मिलने घर आता था, लेकिन छापेमारी के दौरान राहुल घर में नहीं मिला. खाना बनाने वाली महिला अकेले थी. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों दूसरी महिला को पकड़ कर सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >