RANCHI : विनय महतो हत्याकांड के दो नाबालिगों को कोर्ट ने किया बरी

रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो की हत्या के मामले में दो नाबालिग को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया. दोनों नाबालिग स्कूल की टीचर नाजिया हुसैन के बच्चे हैं. इस मामले में कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. […]

रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो की हत्या के मामले में दो नाबालिग को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया. दोनों नाबालिग स्कूल की टीचर नाजिया हुसैन के बच्चे हैं. इस मामले में कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इसे भी पढ़ें : विनय महतो हत्याकांड: नाजिया को हाइकोर्ट से जमानत

राजधानी के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूल सफायर इंटरनेशनल में 4 फरवरी, 2016 की रात वहां के सातवीं के छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गयी थी. विनय के पिता मनबहाल महतो को सुबह 3:30 बजे फोन पर बेटे के बीमार होने की सूचना दी गयी. बताया गया कि विनय की तबीयत बिगड़ गयी है और उसे गुरुनानक अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >