रांची : सड़कों की मरम्मत के लिए 5168 करोड़ का प्रस्ताव

रांची : पथ निर्माण विभाग 15 वें वित्त आयोग से 5168 करोड़ रुपये की मांग सड़कों व पुलों की मरम्मत के लिए करेगा. इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. विभाग ने लिखा है कि राज्य में 11000 किमी सड़क की लंबाई है. 100 पुल हैं और 16000 पुलिये हैं. यह भी लिखा गया […]

रांची : पथ निर्माण विभाग 15 वें वित्त आयोग से 5168 करोड़ रुपये की मांग सड़कों व पुलों की मरम्मत के लिए करेगा. इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.
विभाग ने लिखा है कि राज्य में 11000 किमी सड़क की लंबाई है. 100 पुल हैं और 16000 पुलिये हैं. यह भी लिखा गया है कि झारखंड का इलाका माइनिंग क्षेत्र है. ट्रकों पर ज्यादा वजन के सामान ले जाने के कारण सड़कों पर भार पड़ता है और इस वजह से सड़कें खराब होती है. इसका खामियाजा पथ निर्माण विभाग को झेलना पड़ता है.
15 वें वित्त आयोग के लिए तैयार किये जानेवाले प्रस्ताव के लिए बुधवार को मौजूद सलाहकारों के समक्ष विभाग ने अपना प्रस्ताव रखा. विभाग की अोर से 10 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव रखा गया था. वर्ष 2020-21 से लेकर 2024-25 तक के लिए यह प्रस्ताव बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >