रांची : एनएसयूआइ ने शाह के खिलाफ एफआइआर करने का दिया आवेदन

रांची : प्रदेश एनएसयूआइ की ओर से मंगलवार को कोतवाली थाना रांची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आवेदन देकर एफआइआर करने का आग्रह किया गया. इसी प्रकार का आवेदन एनएसयूआइ की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों के थाने में दिया गया. एनएसयूआइ के सैयद आमिर हाशीम ने कहा कि एक दिसंबर 2014 […]

रांची : प्रदेश एनएसयूआइ की ओर से मंगलवार को कोतवाली थाना रांची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आवेदन देकर एफआइआर करने का आग्रह किया गया. इसी प्रकार का आवेदन एनएसयूआइ की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों के थाने में दिया गया.
एनएसयूआइ के सैयद आमिर हाशीम ने कहा कि एक दिसंबर 2014 को न्यायाधीश ब्रज गोपाल हरि किशन लोया की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. वे सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ के केस की जांच कर रहे थे. उनके सिर पर चोट तथा खून के निशान भी थे. अमित शाह इस केस में मुख्य दोषी हैं. उन्होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई थी, तब अमित शाह अहमदाबाद को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर थे. नोटबंदी के दौरान इस बैंक में सबसे ज्यादा काला धन जमा हुआ था. इसका स्रोत भी नहीं बताया गया है. आवेदन देने वालों में अनिकेत राज, इंद्रजीत सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, सैफ आलम, विक्की कुमार, नुसरत परवीन, रोहित पांडेय, केशव कुमार, रवि राज समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >