रांची : जमीन अधिग्रहण के लिए बड़ा घाघरा पहुंची थी टीम विरोध के बाद लौट गयी

रांची : डोरंडा के बड़ा घाघरा के समीप बन रहे अपोलो अस्पताल के पहुंच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण करने गयी नगर निगम की टीम, जेसीबी और मजिस्ट्रेट का स्थानीय लोगों ने विराेध किया. टीम सुबह 10 बजे मौके पर पहुंची थी. करीब छह घंटे तक चले विरोध और हंगामे के बाद टीम शाम चार […]

रांची : डोरंडा के बड़ा घाघरा के समीप बन रहे अपोलो अस्पताल के पहुंच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण करने गयी नगर निगम की टीम, जेसीबी और मजिस्ट्रेट का स्थानीय लोगों ने विराेध किया. टीम सुबह 10 बजे मौके पर पहुंची थी. करीब छह घंटे तक चले विरोध और हंगामे के बाद टीम शाम चार बजे लौट गयी. इस दौरान सुरक्षा के तौर पर डाेरंडा थाना की टीम भी वहां तैनात की गयी थी.
जिस जमीन को अधिग्रहण किया जाना है, वह साधु तिर्की सहित अन्य लोगों की बतायी जा रही है. साधु तिर्की ने बताया कि दो दिन पहले मौखिक रूप से अनाउंस कर जमीन खाली करने का कहा गया है. किसी को लिखित नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि खरीदी गयी जमीन प्लॉट संख्या 68 एवं 70 में दखल कब्जा वाली ग्रामीणाें की जमीन को बिना उनकी सहमति के अधिग्रहण प्रक्रिया जारी रखा गया है. साधु तिर्की ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में केस दाखिल किया है. उस केस की छाया प्रति भी नगर आयुक्त व उपायुक्त को दी गयी है.
उसके बाद भी उक्त प्लॉट पर मंगलवार की मकान व बाउंड्री को हटाने के लिए जेसीबी के साथ टीम पहुंच गयी थी. साधु तिर्की का कहना है कि हमें मकान व बाउंड्री बनाने में दो साल लगे हैं. सरकार आदिवासियों को बेघर करने का षड्यंत्र कर रही है. इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा. यहां जिनके घर और बाउंड्री हैं, उनमें साधु तिर्की के अलावा साधो तिर्की, सुरेश तिर्की, रमेश तिर्की, भवेश तिर्की, धीरज तिर्की व अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >