खूंटी की घटना के खिलाफ झामुमो ने किया प्रदर्शन

रांची : खूंटी में हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ रविवार को झामुमो महिला मोर्चा व अन्य मोर्चा की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने बेटियों को सुरक्षा दो, बेटियों के सम्मान की रक्षा करो, शर्मनाक हरकत बंद करो समेत कई पोस्टर लेकर अपना विरोध जताया. मौके पर झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 25, 2018 5:09 AM

रांची : खूंटी में हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ रविवार को झामुमो महिला मोर्चा व अन्य मोर्चा की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने बेटियों को सुरक्षा दो, बेटियों के सम्मान की रक्षा करो, शर्मनाक हरकत बंद करो समेत कई पोस्टर लेकर अपना विरोध जताया. मौके पर झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी, झामुमो के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, अंतु तिर्की, सैमुएल गुड़िया, देवाशीष गायेन, संध्या गुड़िया, नीतू लिंडा, सुषमा बरदेवा, मंटू लाला, बीरू साहू, धर्मेंद्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.