रांची : नयी दिल्ली में शनिवार की शाम मौसम खराब होने से रांची आनेवाली फ्लाइट देर से पहुंची. शाम को नयी दिल्ली से एयर एशिया, गो एयर, एयर विस्तारा और इंडिगो की सीधी विमान सेवा रांची के लिए है. सबसे पहले एयर एशिया की फ्लाइट रांची पहुंचती है. एयर एशिया की फ्लाइट आइजी 549 दोपहर 4.15 बजे रांची पहुंची. पर दिल्ली में मौसम खराब होने से फ्लाइट को रांची एयरपोर्ट पर दो घंटे तक रोके रखा गया.
शाम 6.30 बजे फ्लाइट को नयी दिल्ली के लिए रवाना किया गया. इसके बाद गो-एयर, विस्तारा और इंडिगो की फ्लाइट का भी रांची पहुंचने का समय है. गो एयर शाम 7.30 बजे, एयर विस्तारा 7.45 बजे और इंडिगो की फ्लाइट रात्रि आठ बजे तक रांची पहुंचती है. एटीसी से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों विमान अपने निर्धारित समय से दो-दो घंटे देर से रांची पहुंचे.
