रांची : सरकार के खिलाफ की गयी नारेबाजी, प्रशासन ने कहा भूख से नहीं हुई मौत विपक्षी दलों ने कहा हो रही लीपापोती

पुतलादहन कर जताया गया विरोघ रांची : पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि झारखंड में सितंबर 2017 से अब तक भूख से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद सरकार संवेदनशील नहीं है. गिरिडीह की सावित्री देवी तथा चतरा निवासी मीना मुसहर की मौत ने झारखंड को झकझोर कर रख दिया है. […]

पुतलादहन कर जताया गया विरोघ
रांची : पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि झारखंड में सितंबर 2017 से अब तक भूख से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद सरकार संवेदनशील नहीं है.
गिरिडीह की सावित्री देवी तथा चतरा निवासी मीना मुसहर की मौत ने झारखंड को झकझोर कर रख दिया है. सरकार जांच का आदेश देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है. श्रीमती उरांव मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के इस्तीफे और दोषी पदाधिकारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.
श्रीमती उरांव ने कहा कि भुखमरी से हो रही मौत की जांच करने के लिए सरकार की ओर से गठित सभी समितियों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों से आधार को तत्काल प्रभाव से डीलिंक किया जाये. श्रीमती उरांव ने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के दावे करते नहीं थकती, वहीं दूसरी तरफ भुखमरी से लोग काल के गाल में समा रहे हैं.
किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. रिम्स जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में सरकार की संवेदनहीनता एवं उपेक्षा के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा मौजूद थीं.
खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय इस्तीफा दें : कांग्रेस
रांची/जमशेदपुर : भूख से मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को रघुवर सरकार को दोषी ठहराया. अब तक 11 लोगों की मौत के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही 11 परिवारों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये मुअावजा देने के साथ जिला अधिकारी अौर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के विरुद्ध 11 लोगों की हत्या का प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.
महिला कांग्रेस ने पुतला फूंका: दूसरी ओर भूख से हुई मौत को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी रांची महानगर की ओर से अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका गया. कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास मुर्दाबाद, भाजपा सरकार होश में आओ, हत्यारी सरकार इस्तीफा दो, सरयू राय इस्तीफा दो, महिलाओं की जान लेना बंद करो, राशन में बायोमेट्रिक सिस्टम बंद करो के नारे लगाये ��ये. कार्यक्रम में आभा सिन्हा, पूर्णिमा सिंह, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आशा देवी पासवान, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, गौरी मल्लिक, ज्योति मिंज आदि शामिल थीं.
रांची : भूख से मौत के मामले में हो रही लीपापोती : झाविमो
रांची : झाविमो प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो राज्य देश को राजस्व देने में अव्वल हो, उस राज्य में भूख से किसी की मौत होना सरकार की विफलता है़
लाखों की तादाद में नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है़ं राज्य सरकार केवल कारपोरेट घरानों के लिए पलक बिछा रखी है़ आम जनता से कोई सरोकार नहीं है़ श्री सिंह ने कहा कि पहले गिरिडीह की सावित्री देवी और अब चतरा की मीना मुसहर नामक महिला की मौत ने सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिये है़ं
सावित्री देवी के शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया़ इसका प्रमाण है कि सरकार और प्रशासन मामले की लीपापोती में जुटा है़ जो सरकार गरीबों को राशन तक नहीं उपलब्ध करा पा रही हो, वैसी सरकार को सत्ता में एक पल भी रहने का नैतिक हक नहीं है़
भूख से मौत के नाम पर राजनीति बंद करे विपक्ष: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि विपक्ष भूख से मौत के नाम पर राजनीति बंद करे़ गिरिडीह जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि सावित्री देवी की मौत का कारण भूख नहीं था़ विपक्ष का आरोप निराधार निकला़
श्री प्रभाकर ने कहा कि कहीं भी मौत होने पर विपक्ष के नेता उसे भूख से हुई मौत घोषित कर देते हैं. यह प्रवृत्ति ठीक नहीं. बाद में जांच होने पर यह आरोप गलत निकलता है़ इसी बहाने विपक्ष के नेता कुछ दिन मीडिया में अपना चेहरा चमका लेते हैं.पहले के कई मामलों में विपक्ष का आरोप गलत साबित हुआ है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >